जमशेदपुर, जुलाई 1 -- आर वी एस अकादमी, मानगो में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय वन महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। रैली को विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, वनों की कटाई रोकने तथा प्रकृति की रक्षा का संदेश देने वाले आकर्षक तख्तियां (प्लेकार्ड) हाथों में लेकर पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। उन्होंने प्रभावशाली नारों के माध्यम से स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...