देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को 10वीं वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम के अनुसार आर मित्रा डीसीएम एसओई देवघर के छात्र अनिष कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का टॉपर बना। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य बिमलेश कुमार पंकज ने कहा कि विद्यालय के कुल 117 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। जिसमें कुल 113 छात्र-छात्राओं ने पास किया। जिससे विद्यालय का पास प्रतिशत 96.58 रहा। उन्होंने कहा कि अनिश कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋषभ त्रिवेदी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अभिषेक आनंद ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, प्रतीक कुमार ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान और समिरन कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक ...