नई दिल्ली, मई 20 -- आर माधवन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वेलनेस कंपनी को टैग करके उन पर भड़ास निकाली है। आर माधवन का दावा है कि वेलनेस कंपनी ने उनकी एक इंटरव्यू की क्लिप उनकी बिना इजाजत के अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल की है। आर माधवन ने कहा कि उन्होंने वेलनेस कंपनी को लीगल नोटिस भेज दिया है। आर माधवन ने बताया कि वेलनेस कंपनी ने उनकी क्लिप को इस तरह इस्तेमाल किया है जैसे कि वो उनके प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रहे हैं।वेलनेस कंपनी पर भड़के आर माधवन आर माधवन ने वेलनेस कंपनी की उस क्लिप का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। उस स्क्रीनशॉट पर माधवन ने लिखा- इस रील से ऐसा लग रहा है कि मैं इनके प्रोडक्ट्स का प्रचार कर रहा हूं। इन्होंने मेरे एक इंटरव्यू से एक क्लिप निकाली है, बिना मेरी इजाजत के, और उसे इस तरह इस्तेमाल किया है जैसे मैं इनके प्रोडक्ट्स का...