आर-फ्रैक लखनऊ की प्रयोगशाला को एनएबीएल-एफएसएसएआई मिला
लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत संचालित क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान व विश्लेषण केन्द्र (आर-फ्रैक), लखनऊ की प्रयोगशाला को एनएबीएल (परीक्षण व अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) तथा एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) प्राप्त हो गया है। इससे प्रदेश में खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा के क्षेत्र में परीक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।आर फ्रैक के अनुसार मान्यता प्राप्त होने से प्रदेश के किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों तथा उद्यमियों को अपने उत्पादों का वैज्ञानिक व विश्वसनीय गुणवत्ता परीक्षण कराने की सुविधा मिलेगी। इससे उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन किसानों व उद्यमियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.