मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी,एक संवाददाता। राम कृष्ण महाविद्यालय में सत्र 2026-29 के अंतर्गत बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह बीबीए एवं बीसीए कोर्स के निदेशक प्रो.डॉ.अनिल कुमार मंडल ने बताया कि नामांकन के लिए ऑफलाइन आवेदन की तिथि 7 अप्रैल से 24 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के बीबीए एवं बीसीए विभाग में उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन माध्यम द्वारा आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। प्रधानाचार्य प्रो. मंडल ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रतिशश प्रतियोगिता/प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी। इसके उपरांत छात्रों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसके बादनामांकन की...