मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी। शहर के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल, मधुबनी द्वारा शहर के एक महत्वपूर्ण मार्ग पर पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर.के. कॉलेज मुख्य द्वार से किशोरी लाल चौक- लोहरसारी चौक- संतुनगर चौक होते हुए बुबना उद्यान तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत सड़क के साथ-साथ समुचित जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाली निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। इस सड़क की कुल लंबाई 2.10 किलोमीटर होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 1270.72 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.