अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। सोनेट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम स्व. दिनेश शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को आर इलेवन ने रॉयल एलिफेंट को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कन्हैया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्लब के प्रबंधक राजकुमार शर्मा एवं अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि रॉयल एलिफेंट की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 99 रनों लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर इलेवन 10वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...