नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन अपनी क्रिकेट करियर में एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। अश्विन को यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग में (ETPL) में 'डबल रोल' मिला है। वह लीग में डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। 39 वर्षीय अश्विन को ना सिर्फ टीम का कप्तान नियुक्त गया गया है बल्कि मेंटोर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड डबलिन गार्जियंस के मालिक हैं। लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट में छह टीमें उतरेंगी और कुल 32 मैच खेले जाएंगे।अश्विन ने 2024 में लिया था संन्यास अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने आईपीएल 2025 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लिया था। वह फिलहाल अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (ML...