वेलिंगटन, नवम्बर 17 -- न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर दीपक पटेल इस बात से हैरान हैं कि रविचंद्रन अश्विन के बाद भारत कोई अदद ऑफ-स्पिनर तैयार नहीं कर पाया। अश्विन को वह टी20 क्रिकेट में सफलता हासिल करने वाला अंतिम विशेषज्ञ ऑफ-स्पिनर भी मानते हैं। न्यूजीलैंड के लिए 37 टेस्ट और 75 वनडे खेलने वाले पटेल का मानना ​​है कि बल्लेबाजी में आए बदलावों के कारण ऑफ-स्पिनरों को कम मौके मिल रहे हैं लेकिन उनका मानना ​​है कि विभिन्न देशों के कप्तानों को भी इस विविधता पर अधिक भरोसा दिखाने की जरूरत है।हैरान हूं कि भारत ऐसा नहीं कर पाया पटेल ने ऑकलैंड स्थित अपने घर से पीटीआई से कहा, ''मैं वास्तव में इस बात से बहुत हैरान हूं कि कप्तान ऑफ-स्पिनरों को लेकर कितने नकारात्मक हो गए हैं। यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि कप्तान ऑफ-स्पिनरों का उपयोग कैसे करते हैं...