हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। आर्य समाज हापुड़ का 135वां वार्षिकोत्सव तथा अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती का 99वां बलिदान दिवस मंगलवार को गढ़ रोड स्थित आर्य समाज परिसर में भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाया गया। इससे पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा वैदिक विधि से मंगलकारिणी यज्ञ द्वारा किया गया। इससे पूर्व नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो आर्य समाज से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई निकाली गई। शोभायात्रा के संयोजक सुरेंद्र कबाड़ी, सह संयोजक अनिल कसेरे, अमित आर्य रहे। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों जैसे आर्य कन्या पाठशाला, शिव बाल मंदिर, संजय गांधी मेमोरियल स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल तथा गुरुकुल ततारपुर-के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। य...