सहारनपुर, अप्रैल 2 -- गंगोह। आर्य समाज सुखेड़ी का त्रिदिवसीय वैदिक सत्संग वार्षिकोत्सव नित्य यज्ञ-हवन, प्रवचन-उपदेश व गीत-भजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हआ। आचार्य शिवपूजन आर्य ने घरों में नित्य परिवार के साथ यज्ञ-हवन करने और बच्चों को संस्कारित एवं चरित्रवान बनाने के साथ गुरुकुलों में उत्तम शिक्षा दिलाने की बात कही। अन्तर्राष्ट्रीय भजनोपदेशक ऋषिदेव आर्य और भजनोपदेशक अंशुल आर्य ने प्रेरक गीत व भजन प्रस्तुत किए। हनुमान राजमुनि, भजनोपदेशक देवेंन्द्र आर्य रंगैल, आनन्द मुनि व प्रसन्न मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा के तहसील मंत्री डॉ.वीर सिंह भावक, जगपाल आर्य, रामकिशोर आर्य, सोमपाल आर्य, सुखपाल आर्य, नकलीराम मधु आर्य, सुदेश प्रभा आर्य, कमलेश सैनी, विभा सैनी, आयुषी सैनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...