देहरादून, अप्रैल 10 -- ब्रह्मचारी बालक राम प्रज्ञाचक्षु के 112 वें पावन जन्मोत्सव पर आर्य समाज मंदिर शमशेरगढ़ में शुक्रवार को 11 हजार बार गायत्री मंत्र का जाप किया गया। वैदिक साधन आश्रम तपोवन गुरुकुलम के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार आर्य के सानिध्य में गायत्री मंत्र का जाप और दशांश गायत्री यज्ञ किया गया। दोपहर में ऋषि लंगर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदिक साधन आश्रम के मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ब्रह्मचारी बालकराम प्रज्ञाचक्षु की सामाजिक सुधार में भूमिका की चर्चा की। मुख्य वक्ता डीएवी पीजी कालेज की संस्कृत विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुखदा सोलंकी ने आर्य समाज की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रेरणा राणा ने ब्रह्मचारी बालकराम का जीवन परिचय सुनाया। श्रीकांत विमल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.