हरिद्वार, फरवरी 23 -- आर्य समाज रोहालकी किशनपुर ने तालाब किनारे फैली गंदगी हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी कर स्वच्छता का संकल्प लिया। आचार्य संजीव सनातनी के नेतृत्व में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि पॉलीथिन का प्रयोग करना ही पड़े तो उसे एक बार उपयोग के बाद फेंकने की बजाय बार-बार इस्तेमाल करें, ताकि प्लास्टिक कचरे में कमी लाई जा सके। आर्य समाज के प्रधान धीरेंद्र आर्य ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाना आर्य समाज का दायित्व है और इसी उद्देश्य से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे चलकर ऐसी युवा टोली तैयार होगी, जो मॉडल बनेगी। इस दौरान हिमांशु चौहान, प्रियांशु चौहान, आयुष चौहान, हर्ष चौहान, निक्की शर्मा, अभिषेक चौहान और वैदिक चौहान ने सक्रिय भागीदारी की।

हिंद...