मेरठ, मार्च 30 -- आर्य समाज बुढ़ाना गेट परिसर में रविवार को राष्ट्र रक्षा यज्ञ का 92वां आयोजन किया गया। यज्ञ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसका संचालन आचार्य राजेंद्र शास्त्री द्वारा विधिवत कराया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कांत ने की। वहीं यजमान के रूप में गीता बंसल रहीं। मुख्य वक्ता रहीं सुधा शर्मा ने अपने संबोधन में श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री राम एक मर्यादित और आदर्श पुरुष थे। उनका जीवन त्याग, संयम और धर्म का प्रतीक है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला प्रधान सुशील बंसल ने अपने वक्तव्य में कहा, कि जब भी हम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाते हैं, तो हमें सुमित्रा और उर्मिला के त्याग को भी नहीं भूलना चाहिए। यज्ञ के समापन पर सभी ने राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.