अमरोहा, अप्रैल 5 -- अमरोहा, संवाददाता। आर्य समाज मंदिर में रविवार को विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री ने संपन्न कराया। समाज में सुख,शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई। आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने कहा कि प्रभु की कृपा के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। जो प्रभु के साथ जुड़ जाते हैं वही व्यक्ति का जीवन सफल होता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को प्रभु की भक्ति करना जरूरी है। उसी की भक्ति द्वारा प्राणी जीव को फल मिलता है। मुख्य यज्ञमान विनय प्रकाश आर्य, अनिल जग्गा द्वारा भक्ति भजन प्रस्तुत किया गया। मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, हेतराम सागर, संजीव रस्तोगी, मनोहर लाल आर्य, विनय त्य...