हापुड़, मार्च 3 -- आर्य समाज मंदिर में वासन्तीय नवसस्येष्टि यज्ञ एवं होली मिलन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता की। वैदिक विद्वान धर्माचार्य गौरव शास्त्री के ब्रह्मत्व में वासन्तीय नवसस्येष्टि यज्ञ सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान अर्चना आर्य एवं अशोक कुमार सिंघल रहे। यज्ञ के उपरांत आचार्य ने यजमानों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। अपने प्रवचन में उन्होंने पांच माताओं ईश माता, जननी माता, धरती माता, गौमाता और वेदमाता का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वेदमाता का ज्ञान हमें प्राप्त न हो तो मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं रह जाएगा। धर्म की सच्ची जानकारी के लिए वेदों का स्वाध्याय आवश्यक है, क्योंकि धर्म का मूल वेद ही हैं। मंत्री रविंद्र उत्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.