रुडकी, मई 31 -- आर्य समाज बीटी गंज का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला हरिद्वार आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. श्याम सिंह एवं मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दिया। चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. अरुण कुमार त्यागी को प्रधान तथा राजकुमार अनेजा को मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। इसके अलावा हरफूल सिंह राठी उपप्रधान, सुरेश चंद बंसल उपमंत्री, रविंद्र कुमार त्यागी कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष, सतीश आर्य पुस्तक कार्याध्यक्ष तथा सतीश पाल लेखा निरीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अंतरंग समिति के लिए स्वामी ब्रह्मानंद, विशाल रयान, संध्या पाल, सुरेश बंसल एवं आलोक द्विवेदी को सदस्य नामित किया गया। ...