बहराइच, अगस्त 20 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के आसाम चौराहे एक काम्पलेक्स में आर्य समाज बहराइच -श्रावस्ती का जिला आर्यसभा का अधिवेशन हुआ। यह अधिवेशन प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के निर्देशन में बुलाया गया। प्रांतीय टीम की ओर से सभा की अध्यक्षता के लिए आर्य जिला सभा प्रधान श्री सत्य नारायण जी को नियुक्त किया गया।

आर्य सभा के विशिष्ट सदस्य वरिष्ठ उपप्रधान आचार्य पंकज, आर्य जिला सभा मंत्री चंद्रकेतु एवं प्रांत संगठन मंत्री साकेत मुनि ने बहराइच आर्य समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया। कार्यकारिणी में प्रधान जयेंद्र प्रताप, मंत्री दिलीप आर्य, कोषाध्यक्ष निर्भय आर्य एवं सहायक कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सक्सेना शामिल हैं।

संगठन का सहयोग आर्य समाज के संगठन संबंधी अनेक प्रकार की कार्य-प्रणालियों और आर्य समाज के भवनों व विद्यालयों के उचित रखर...