बदायूं, जनवरी 12 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी के आर्य समाज प्रज्ञा मंदिर में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग हुआ। पं. प्रश्रय आर्य जय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है और यह युगों-युगों के शुभ कर्मों का परिणाम है। मनुष्य जन्म पाकर व्यक्ति के पास अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के कर्म करने का अवसर होता है। पंजाब सिंह, विनीत कुमार सिंह, अनुज कठेरिया, दुर्वेश कुमार, राकेश आर्य, सरोज देवी, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...