आगरा, मार्च 8 -- आर्य समाज नाई की मंडी का स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजा फहराकर और वैदिक राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र की उन्नति व सुरक्षा की मंगलकामना की गई। मुख्य वक्ता आचार्य वागीश ने कहा कि वर्तमान समस्याओं का समाधान वैदिक चिंतन में निहित है। वेद मानव को लेने नहीं बल्कि देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भगवान राम के उदाहरण से त्याग और धर्म पालन की सीख बताई। वंदना आर्या और मिथिलेश दुबे ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रधान मनोज खुराना ने आर्य समाज के इतिहास और इसके निर्माण में पूर्वजों के योगदान को याद किया। इस दौरान उमेश पाठक, विकास आर्य, भारतभूषण सामा, विवेक त्रिगुणायक, मुन्नीलाल आर्य, सुधीर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, बृजराज परमार, अनिल भाटिया, दीपक शर्मा, नमिता शर्मा, विद्या गुप्ता, मालती अरोरा आदि उपस्थित रहे।...