मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी की कार्यकारिणी समिति के वर्ष 2026-27 के गठन हेतु रविवार को चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। नई मंडी स्थित आर्य समाज सभागार में आयोजित इस आम सभा की अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने की। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह भारतीय एड. की देखरेख में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया। चुनाव अधिकारी ने वैध सभासदों के बीच चुनाव संपन्न कराते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मुख्य रूप से प्रधान कृपाशंकर शर्मा (वैद्य), कार्यकारी प्रधान अतर सिंह आर्य, उपप्रधान महेश विश्वकर्मा, मंत्री डा. राय साहब आर्य, कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री नरेन्द्र उपाध्याय, उपमंत्री सोमदत्त जिज्ञासु, सहकोषाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष सोमपाल सिंह आर्य, अधिष्ठाता ...