मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- नई मंडी स्थित आर्य समाज प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय होलिकोत्सव का यज्ञ कर समापन किया गया। नई मंडी स्थित आर्य समाज प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय होलिकोत्सव प्रोग्राम के तीसरे दिन की शुरुआत प्रात: यज्ञ से शुरू हुई। मुख्य यजमान अजय गर्ग सपत्नीक, राजसिंह सपत्नीक रहे। ब्रह्मा संचालन की भूमिका आचार्य प्रियव्रत शास्त्री द्वारा निभाई गई। यज्ञ के पश्चात मुख्य अतिथि अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश देवेन्द्र पाल वर्मा ने युवा पीढ़ी के नशा करने पर प्रदेश मे शराब बंदी पर जोर दिया। कार्यक्रम में भजनोपदेशक रामनिवास आर्य व उपदेशक आचार्य विरेंद्र शास्त्री सुन्दर प्रस्तुति दी। अध्यक्ष गुलबीर द्वारा शाल ओढ़ाकर व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह पंवार नीटू द्वारा महर्षि दयानंद जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे संयोजक हेमान...