रुद्रपुर, जून 2 -- काशीपुर। आर्य समाज का वार्षिक चुनाव संपन्न हो चुका है। विगत 31 मई रविवार को द्रोणासागर स्थित श्री श्रीमददयानन्द आश्रम में साप्ताहिक सत्संग के पश्चात वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। चुनाव में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के सभी नियमों का पालन करते हुए सभी निर्वाचित सभासदों में से पदाधिकारियों का चयन किया गया क्योंकि किसी भी पद पर एक से अधिक व्यक्तियों ने इच्छा व्यक्त नहीं की थी अतः सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इस प्रकार प्रधान अतुल कुमार रस्तोगी उपप्रधान अजय कुमार अग्रवाल, मंत्री संजय अग्रवाल, उप मंत्री मनोज कुमार विश्नोई, प्रचार मंत्री विकल्प गुड़िया, कोषाध्यक्ष अमरीश गर्ग, आय व्यय निरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी, संयोजक आर्यवीर दल मयंक अग्रवाल एवं एडवोकेट वीरेंद्र कुमार चौहान को द्रोणासागर स्थित श्री ...