शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- आर्य समाज तथा आर्य स्त्री समाज कटिया टोला में 129वें वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन वैदिक यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से आए स्वामी मोक्षानंद सरस्वती, सोहित शर्मा और जतिन सनातनी के नेतृत्व में अथर्ववेद परायण यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में अरविंद मिश्रा, अवधेश दीक्षित, निवास मिश्रा और देवेंद्र मिड्डा यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। स्वामी मोक्षानंद ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को जानना है। उन्होंने ओम जप और वेदों के अध्ययन को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया। छात्रों को शिक्षा और ज्ञान को जीवनभर जारी रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वेदों का ज्ञान विज्ञान और समाज के विकास में भी सहायक है। अंत में आर्य महिला डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज की छात्राओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.