संभल, जून 10 -- तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में आर्य वीर दल द्वारा आयोजित सात दिवसीय आर्य वीरांगना दल योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिविर में शामिल बालिकाओं ने योग, आत्मरक्षा और सैनिक प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा शारीरिक और मानसिक विकास के महत्वपूर्ण गुर सीखे। शिविर की शुरुआत प्रातः 4 बजे से निर्धारित दिनचर्या के अनुसार हुई। इसके बाद बालिकाओं को डंबल, लेजियम, लाठी संचालन, जूडो-कराटे तथा सैनिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने उन्हें आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया और विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में, बह...