शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदी विभाग की प्रोफेसर दुर्गावती सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। पहले दिन प्रशिक्षक खुशी श्रीवास्तव ने छात्राओं को फ्लैग फॉर्मेशन, प्रार्थना और झंडा गीत की जानकारी दी। साथ ही विशेष ताली, बिड एंड पावर के व्यायाम और स्काउट-गाइड के इतिहास से अवगत कराया गया। टोलियों का गठन कर उनके नाम स्वतंत्रता सेनानियों पर रखे गए। प्रोफेसर दुर्गावती सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित होगा। शिविर रेंजर्स प्रभारी अनुराधा और सहायक प्रभारी सीतू सक्सेना के निर्देशन में संचालित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...