शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारुल यादव और रोवर्स रेंजर्स अधिकारी अनुराधा के निर्देशन में एनएसएस व रोवर्स रेंजर्स की छात्राओं ने अभियान चलाया।प्राचार्या रुपांशुमाला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर बाजार और खिरनीबाग क्षेत्र से होकर गुजरी। छात्राओं ने हेलमेट उपयोग, नियंत्रित गति और यातायात नियमों के पालन संबंधी स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में कल्पना, दीपा, चंचल वर्मा, आयुषी पाल, काजल, गौरी, मुस्कान, माही वर्मा, जान्हवी पाल शामिल रहीं। असिस्टेंट प्रोफेसर भावेश मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुधा का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...