आर्य महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
संभल, सितम्बर 23 -- कस्बा बबराला में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित आर्य महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बगीचा बैंक्वेट हॉल में बैठक आयोजित की गई। इसमें आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय इकाइयों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार और लोगों की सहभागिता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वदेश आर्य ने कहा कि आर्य महासम्मेलन संगठन के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और तैयारियों में सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से आर्य समाज के विचारों और सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.