सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के चुनाव जनकनगर स्थित कार्यालय पर शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में महिपाल आर्य को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही एडवोकेट राजवीर आर्य को मंत्री और रामकिशोर आर्य को दोबारा कोषाध्यक्ष चुना गया। साधारण सभा की चुनावी बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी जनेश्वर प्रसाद आर्य के निर्देश पर मंत्री अवनीश आर्य ने एक वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष रामकिशोर आर्य ने आय-व्यय का विवरण रखा। बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...