अररिया, अप्रैल 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय मानिकपुर स्थित आर्या मिशन स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम आने पर हर्ष का माहौल है। विद्यालय के सभी छात्र सफल रहे, जिससे शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष 33 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 74 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे। वहीं कई छात्रों ने 97 प्रतिशत तक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अनुशासित शैक्षणिक माहौल का प्रतिफल है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम उन्होंने बताया कि विद्यालय में ...