गाजीपुर, मार्च 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का समापन बुधवार को हो गया। इसमें बेहतर कार्य करने वाली छात्रों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित भी किया। सावित्रीबाई फुले सभागार में विशेष शिविर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी समापन पर छात्राओं को राष्ट्रहित में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। आर्या एवं अक्षिता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑलटाइम वॉलिंटियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे कुकिंग, डांसिंग, एंकरिंग, कैंपिंग इत्यादि में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आर्या एवं अक्षिता को साल भर राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑलटाइम वॉलिंटियर का अवार्ड दिया ...