विकासनगर, जून 11 -- विकासनगर के आर्यसमाज मंदिर के सामने सीवर लाइन कार्य के लिए खोदा गया गड्ढा पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से खुला पड़ा है। गड्ढे को अब तक नहीं भरे जाने और उसमें सीवर का पानी जमा होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन संबंधित निर्माणदायी संस्था की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीवर लाइन में रिसाव होने के कारण गड्ढे में लगातार गंदा पानी भर रहा है। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और दुकानदारों को ग्राहकों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गहरे गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है, विशेषकर रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया ...