नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में दमदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 51 गेंद में 50 रन पूरे किए। हालांकि उन्होंने काफी धीमी गति से 50 रन बनाए लेकिन इसके पीछे की वजह उनकी चोट रही। वह 5वें ओवर में हाथ पर लगी गेंद के बाद से लगातार दर्द में दिखे। पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान के शतक की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। इसके जवाब में आर्यवीर और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को लेने के पीछे की वजह आई सामने, पंजाब के मोहित ने खोले राजआर्यवीर ने चौथी बार बनाया 50 से अधिक स्कोर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग शानदार फॉर्म में हैं। वह अंडर-19 एश...