कन्नौज, अगस्त 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी एवं समाजवादी जनेश्वर ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं.प्रखर द्विवेदी के छोटे भाई आर्यवर्धन द्विवेदी का 2026 मिस्टर इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आर्यवर्धन द्विवेदी की इस सफलता को जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। उनके चयन पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि आर्यवर्धन अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ...