आर्यमन बिड़ला स्कूल में हुआ बाल अधिकारों पर 'स्नेही संवाद'
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। आर्यमन बिड़ला स्कूल में उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में 'स्नेही संवाद' सोमवार को आयोजित हुआ। दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम शुरू हुआ। रजवार ने बच्चों से संवाद कर शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की भावनाएं समझने और सकारात्मक माहौल देने की अपील की। प्रबंधन को सुरक्षित व संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रिंसिपल, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि रहे। फोटो: यह भी पढ़ें- बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर बिड़ला स्कूल में संवाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.