पटना, मार्च 15 -- द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाली अखिल भारतीय स्तर की आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स साइंस 2026 के लिए देशभर से अब तक 1.30 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि सोमवार तक है। इच्छुक छात्र-छात्राएं www.imsaindia.org पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता परीक्षा प्रथम स्तर कक्षा 6 से 12 और द्वितीय स्तर स्नातक स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन बिहार राज्य से प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, तीसरे पर महाराष्ट्र चौथे पर दिल्ली और पांचवें पर हरियाणा है। परीक्षा दो स्तरों पर होगी। इस...