पटना, मार्च 8 -- द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता 2026 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छठी से 12वीं तक के स्कूली छात्रों के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए देशभर से अब तक कुल 103000 विद्यार्थी पंजीयन करा चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी 16 मार्च 2026 तक www.imsaindia.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। संगठन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि पंजीयन कराने वाले छात्रों में गणित विषय के लिए 54 हजार, जबकि विज्ञान विषय के लिए 49 हजार छात्र शामिल हैं। बताया कि सबसे अधिक पंजीकरण बिहार, उत्त...