बिहारशरीफ, मार्च 18 -- आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट के लिए से आए 1.36 लाख आवेदन छात्रों के लिए निःशुल्क है यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा 6 से लेकर स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस निःशुल्क राष्ट्रीय परीक्षा के लिए देशभर से कुल 1,36,445 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें सर्वाधिक 36,190 आवेदन अकेले बिहार से प्राप्त हुए हैं। संगठन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। कुल आवेदनों में से गणित विषय के लिए 71,261 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, विज्ञान विषय के लिए 65,184 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है। इस परीक्षा के लि...