हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र राष्ट्रीय गणित दिवस पर मंगलवार को जमुनी लाल महाविद्यालय हाजीपुर में आधुनिक युग में रामानुजन के गणितीय सिद्धांतों की प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता प्रो डॉ० के सी सिंहा, पूर्व कुलपति पटना विश्वविद्यालय, प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रति कुलपति जे पी विश्वविद्यालय छपरा, प्रो० विजय कुमार, सचिव द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन, प्रो. प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र नितेश और उज्जवल ने स्वागत गाण एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की l प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार, प्रो. प्रीति कुमारी एवं डॉ अरुण दयाल द्वारा द्वारा अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र ,पु...