हरिद्वार, अगस्त 18 -- नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से ऐनेकी हेतमपुर स्थित आर्यन हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी, ब्रह्माकुमारी शैलकुमारी, ब्रह्माकुमारी मंजू, जयप्रकाश और लोकेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन...