बाराबंकी, जुलाई 9 -- कोठी। सीएचसी अधीक्षक सिद्धौर डॉ. हरप्रीत सिंह ने गुरुवार को टीम के साथ दो निजी अस्पतालों व एक डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिला। सभी संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। जिसमें आर्यन पॉली क्लिनिक सादुल्लापुर में साफ-सफाई का अभाव व धुआं संवेदक यत्र नहीं था। इसी अग्निशमन यंत्र एक्सपायर तो अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा काम लिया जाना पाया गया। क्लीनिक में कोई आपातकाल का द्वार भी नहीं मिला। कोठी चौराहा के सीएचसी कोठी समीप स्थित एसके सांई डायग्नोस्टिक सेंटर, डिजिटल एक्स-रे पैथोलॉजी व ईसीजी सेंटर पर छापेमारी की। एक्स-रे मशीन के साथ टेक्नीशियन व सहायक नहीं थे। इसी क्रम सेमरावां स्थित आरएम हॉस्पिटल पर भी टीम ने जांच की। जहां अस्पताल पंजीकरण व स्टाफ से संबंधित कोई दस्...