रिषिकेष, अप्रैल 29 -- नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने रोटरी ऋषिकेश रॉयल के सहयोग से बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें आर्यन ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा और बच्चों को हर तरीके से शिक्षा देने का प्रयास करता रहेगा। प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.