मेरठ, अप्रैल 30 -- शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र आर्यन चौधरी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित अंडर-18 बॉयज़ बास्केटबॉल नेशनल कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही आर्यन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है। बास्केटबॉल कोच चांदनी नेगी का कहना है कि आर्यन चौधरी ने देशभर से आए हजारों खिलाड़ियों के बीच शीर्ष 24 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। कोच चांदनी नेगी ने आर्यन की सराहना करते हुए कहा, कि आर्यन में शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की ललक थी। यह भी पढ़ें- राज्य क्रिकेट टीम में शान्वी का चयन प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने कहा, कि यह उपलब्धि न केवल आर्यन बल्कि पूरे ...