गढ़वा, सितम्बर 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक आर्यन गर्ग को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम (वीबीवाईसीपी) के अंतर्गत झारखंड राज्य का यूथ आइकॉन चुना गया है। यह सम्मान न केवल आर्यन की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि चेतना वेलफेयर ट्रस्ट और उसके सभी साथियों की निरंतर मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस वर्ष बिहार और झारखंड राज्य में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और सामाजिक दायित्वों से जोड़ना है। इसी क्रम में 23 सितंबर को वाईबीएन यूनिवर्सिटी, रांची में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसमें आर्यन गर्ग बतौर यूथ आइकॉन युवाओं को संबोधित करेंगे। आर्यन गर्ग का चयन झारखंड में चेतना वेलफेयर ट्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.