नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था।आर्यन के डायरेक्शन की तारीफ हुई थी और एक्टर्स के काम को पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन भी बनने वाला है। नए सीजन में लक्ष्य लालवानी एक बार फिर से आसमान के किरदार में नजर आएंगे। बॉबी देओल, सहर बम्ब्बा, राघव जुयाल, आन्या सिंह जुइसे एक्टर्स वापसी करने वाले हैं। सबसे खास होगा रजत बेदी को दोबारा से देकना। दूसरे सीजन के बारे में बात करें तो इसकी शूटिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग होगी शुरू वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मानें तो आर्यन खान 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2' की शूटिंग मार्च 2027 से करने वाले हैं। आर्यन खान इसके दूसरे सीजन को डायरेक्ट करने के साथ इसकी कहानी भी खुद लि...