गढ़वा, अप्रैल 25 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय रहा। घाघरा विद्यालय के छात्र आर्यन कुमार शर्मा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसके ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से उसे पुरस्कृत किया गया l आर्यन के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है। घाघरा विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी प्रखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त की। दोनों पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा के पूर्व छात्र रहे हैं l विद्यालय के वरीय शिक्षक राकेश कुमार चौबे ने दोनों बच्चों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने को बात कहते हुए इन दोनों छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर ...