देहरादून, जनवरी 3 -- मसूरी निवासी भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के पुत्र आर्यनदेव उनियाल को भाजयुमो प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई । भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी घोषित की है जिसमें मसूरी के युवा नेता आर्यनदेव उनियाल को महानगर से प्रदेश मंत्री का दायित्व देकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश मंत्री भाजयुमो नियुक्त होने पर युवाओं में खासा उत्साह है। पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने पुत्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की। भाजयुमो प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर आर्यनदेव उनियाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.