देहरादून, जनवरी 8 -- मसूरी। संवाददाता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहलीबार मसूरी पहुंचने पर आर्यनदेव उनियाल का स्वागत किया गया। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनने पर आर्यनदेव उनियाल का मसूरी पहुंचने पर युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांधी चौक, सहित विभिन्न स्थानों पर उनका माला पहना व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर सभागार में उनके सम्मान व स्वागत में कार्यक्रम रखा गया जहां पर मसूरी सहित देहरादून, रूड़की, हरिद्वार आदि से आये कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता, माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश मंत्री उनियाल ने कहा कि युवाओं में जोश व भरोसा है। वह कदम मिलाकर चलेंगे व 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महानगर, अंक...