अमरोहा, जून 23 -- अमरोहा। जोया स्थित द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर चल रहे हॉट वेदर कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में द आर्यंस जूनियर क्रिकेट अकादमी ने आरआरके क्रिकेट अकादमी को 163 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए द आर्यंस जूनियर ने 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम की ओर से सात्विक ने 84 गेंदों में 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान मनीत चौधरी ने 68 गेंदों पर 105 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरके क्रिकेट अकादमी की टीम 26.5 ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- राजदीप की घातक गेंदबाजी से द आर्यंस जूनियर ने 12 रन से जीता मुकाबला टीम की ओर से सार्थक शर्मा ने नाबाद 42 रन बनाए। द...