मुरादाबाद, अगस्त 17 -- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन हिमांशु गर्ग, डायरेक्टर निखिल रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, वरुण गुप्ता, मानव गर्ग, राखी गर्ग, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मेजर योगेश गुलेरिया और प्रधानाचार्य नितिन रस्तोगी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को अभिव्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा समर वैली स्कूलमुरादाबाद। समर वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- चि...